ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए

कोटा

भवानी शंकर राठौर की रिपोर्ट

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए

लोकसभा अध्यक्ष को दिया ज्ञापन
कोटा/दिल्ली हाडोती क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि अतिवृष्टि के कारण तबाह हुई फसलों का उचित मुआवजा किसानों को देने की मांग को लेकर राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश प्रवक्ता व लुहावद के पूर्व सरपंच रफीक पठान ने दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को ज्ञापन दिया
पूर्व सरपंच रफीक पठान ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को हाडोती के कई इलाकों में बेमौसम की बरसात हुई बारिश के साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई इससे खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई इससे पीड़ित किसानों को समय पर उचित मुआवजा मिले व प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ किसानों को मिले इसकी मांग की गई इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संभागीय आयुक्त से फोन पर वार्ता की और समय पर सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा मिले इस के दिशा निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!