कदमखंडी धाम ऐचेरा में हुआ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन

कदमखंडी धाम ऐचेरा में हुआ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन

भरतपुर। जिले के कस्बा नदबई के श्री कदमखंडी धाम ऐंचेरा में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। भव्य कलश यात्रा गांव के परिक्रमा मार्ग से होते हुए निकाली गई। बैंड बाजों के साथ महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिलाएं प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार कथावाचक बाल ब्रह्मचारी श्री श्री 108 श्री आचार्य स्वामी जगदीश नंद गिरी महाराज की मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 11 दिवसीय अमृत वर्षा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। 21 मई को कथा का समापन किया जाएगा और 22 मई को पूर्ण आहुति एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।।

भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!