कलक्टर ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का लिया जायजा।
विकास कार्यो की गुणवत्ता देखी व नियत समय सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश।
पाली,जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया ।
उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर वाली सड़क के चौड़ाईकरण व निर्माण की जानकारी ली एवं पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए साथ ही अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर मेहता ने लोड़िया बांध की पाल पर नगर परिषद व नगर विकास न्यास द्वारा सोन्दर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया ।
उन्होंने वहां चल रहे इंटरलॉकिंग, रेलिंग व सुंदरता हेतु अन्य विकास कार्य नियत समय में पूरा करने के निर्देश दिये ।
जिला कलक्टर ने विकास कार्यों की गुणवत्ता देखी व संबंधित फर्म ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता रखने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर पाली उपखंड अधिकारी ललित गोयल , नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे ।
ब्यूरो चीफ – जितेश चौहान।