ब्रेकिंग न्यूज,,
जिला ब्यूरो चीफ साहिल
MN.7999509427
समाचार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुमन ने किया नगरपालिक
निगम छिन्दवाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण
छिन्दवाड़ा/ 06 जुलाई 2022/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और मतदान कार्य के सुचारू संचालन की व्यवस्थायें देखीं। इस दौरान एस.डी.एम.चौरई श्री अतुल सिंह और आयुक्त नगरपालिक निगम श्री हिमांशु सिंह भी साथ में थे ।
क्रमांक/29/1946/22