महत्वपूर्ण सूचना
कल दौसा में प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा के कारण यातायात व्यवस्था में किया गया आंशिक परिवर्तन
भरतपुर। राजस्थान के दौसा में 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन की मिली है जानकारी। पुलिस अधीक्षक दौसा रंजीता शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

समस्त वाहन जिनको आगरा, भरतपुर, सिकन्दरा की तरफ से जयपुर की तरफ जाना है, वे भांडारेज दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का उपयोग करते हुए बडकापाडा, कोथून होते हुए जयपुर जायेंगें।
समस्त वाहन जिनको जयपुर से आगरा, भरतपुर, सिकन्दरा की तरफ आना है, वे कोथून, बडकापाडा, भांडारेज होते हुए आगरा, भरतपुर, सिकन्दरा जायेंगें।
समस्त वाहन जिनको दिल्ली मनोहरपुर की तरफ से आगरा, भरतपुर, या लालसोट की तरफ जाना है, ये जयपुर कोथून होते हुए यडका पाडा, लालसोट, भाडारेज, महवा, भरतपुर होते हुए जायेंगें।
समस्त वाहन जिनको लालसोट की तरफ से मनोहरपुर की तरफ जाना है, वे कोथून, जयपुर होते हुए जायेंगें।
समस्त वाहन जिनको को जयपुर से दिल्ली की तरफ जाना है, वे नेशनल हाईवे नम्बर-08 से जायेंगे
भरतपुर से हेमंत दुबे