कांग्रेस ने बिजली दर में बढ़ोतरी पर रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
कांग्रेस ने बिजली दर में बढ़ोतरी पर रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन
* दफ्तर का घेराव कर की नारेबाजी

कोरबा//कोरबा-पश्चिम क्षेत्र ग्राम पाली में बिजली दर बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने ‘बिजली न्याय यात्रा’ निकाली। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान सहित लगभग 40 कार्यकर्ताओं विद्युत विभाग कार्यालय पाली पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर मनोज चौहान ने कहा कि बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी से सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं, खासकर किसान इससे ज्यादा प्रभावित हुआ हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर है। कई क्षेत्रों में एक सप्ताह तक बिजली नहीं रहती। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश और आंधी-तूफान में भी बिजली बंद कर दी जाती है। शिकायत करने पर भी विभाग के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते हैं।
उक्त प्रदर्शन के दौरान कोरबा मुख्य मुड़ापार बुधवारी मार्ग पर एक कॉम्प्लेक्स में ट्रांसफॉर्मर से धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया। जबकि दूसरी घटना शहर के मुख्य मार्ग में घटित हुई। जहां बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!