कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा,वो किया- विधायक प्रकाश नायक

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा,वो किया- विधायक प्रकाश नायक

जनसंपर्क अभियान में विधायक प्रकाश नायक ने पुसौर क्षेत्र के ग्राम लारा, ककईमुहान, छोटे हरदी, कोड़पाली, तरडा, बासनपाली पहुंच लोगो का हाल जाना,प्रदेश में फिर कांग्रेस सरकार बनाने की लोगो से अपील

रायगढ़-प्रदेश कांग्रेस सरकार गांव,गरीब,किसान,सियान,मितान की सरकार है।जिसने सदैव हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है।जिस तरह से 5 वर्ष चुनाव के पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा कर्जा माफी,एवम धान की कीमत बढ़ाने का वायदा किया था।एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्ज माफी के साथ साथ धान की कीमत 28सौ रुपए करने की घोषणा की गई है।इतना ही नहीं सिलेंडर में 5 सौ रुपए सब्सिडी देने के साथ ही महिला समूहों के कर्ज माफी की घोषणा की गई है।।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर अंचल के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों से संबोधन के दौरान कही गई।भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है।आवास को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वे कराया गया है।जिसमे घोषणा के अनुरूप साढ़े 17 लाख परिवारों को ग्रामीण आवास का लाभ मिलेगा।बेरोजगार यूवाओ को प्रोत्साहन देने ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है।वर्तमान में हो रहा चुनाव आपके घर के बेटे प्रकाश नायक और भाजपा के प्रत्याशी बाहरी व्यक्ति के बीच होने जा रहा है।जो खरसिया से चुनाव हारकर रायपुर चले गए।अब रायगढ़ से चुनाव लडने पहुंचे है।बाहरी व्यक्ति को बाहर का रास्ता दिखाकर इस मरतबे चंद्रपुर भेजना है।कांग्रेस ने हमेशा से ही अपने घोषणा पत्र में जो कहा वो किया है।स्वामी आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार हुआ है।एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर शिक्षा को बढ़ावा देने के जी से पी जी तक की पढ़ाई निशुल्क किए जाने की घोषणा को गई है।कांग्रेस की सरकार में ग्रामीण तीज त्योहारों को बढ़ावा मिला है।

विधायक प्रकाश नायक को मिल रहा सक्रियता का लाभ

गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रियता दिखाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दौरा करते हुए विकास कार्यों को अंजाम दिया गया।वही दूसरी और प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा भी अपनी घोषणाओं को अंजाम देते हुए हर वर्ग के लिए योजना बनाकर कार्य किया गया।जिसका भरपूर लाभ आमजन को मिल रहा है।एक बार फिर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने लगातार जनसंपर्क के माध्यम लोगो तक पहुंच रहे है।जहा उन्हे लगातार विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता का लाभ मिल रहा है।जहा ग्रामीण भी उनके आगमन पर उत्साहित नजर आ रहे है।इसी तारतम्य में पुसौर क्षेत्र के ग्राम लारा, ककईमुहान, छोटे हरदी, कोड़पाली, तरडा, बासनपाली पहुंचे।जहा ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं, व ढोल नगाड़ों के साथ आतिशी स्वागत किया गया।वही विधायक प्रकाश नायक जिंदाबाद के गगनभेदी नारो से समूचा ग्रामीण अंचल गुंजायमान नजर आया।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में रोहित पटेल,किशोर कसेर,अरुण शर्मा,लक्ष्मीकांत मिश्रा,डोलेश्वर गुप्ता,सत्यनारायण प्रधान, सागरा गोटिया,अजीत पातरे,मुन्ना डनसेना,दयानंद मिश्रा,गोविंद गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,शिशुपाल भोय,भुवनेश्वर साहू,भूषण नायक,रितेश सिंह,मनोज सा, कृष्णा चौहान,जितेंद्र बानी,सूर्यकूम पुजारी,सुरेंद्र चौहान,दीपक भोय,सिंधुसागर प्रधान,दिलेश्वर भोए,कमेशावर चौहान,आशोक चौहान,,बोधलाल गुप्ता,सहित भारी संख्या में ग्रामीणजनो को उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!