कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन मे कांग्रेस का 137 वां और कांग्रेस सेवादल का 98 वां स्थापना दिवस ध्वज वंदना कर राष्ट्रगीत गाकर व सलामी देकर मनाया गया । इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओ ने अपने कर्तव्यो के प्रति प्रतिज्ञा ली। तत्पश्चात राजीव भवन मे एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमे कांग्रेस पार्टी के नवीन भारत के निर्माण मे सहयोग, भारत को स्वतंत्र बनाने एवं कांग्रेस के मजबूत सुदृढ इतिहास पर बारी-बारी से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो व नेताओ द्वारा प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी के दौरान ही कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान शाल श्रीफल व पुष्पमाला पहनाकर किया गया। आज के इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, म प्र कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी सहित कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल महिला जिलाध्यक्ष, नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या मे उपस्थित हुए। अंत मे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।