काटकूट क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 डम्पर जप्त

Riport By- सेवकराम चौबे

दिनांक 22 ओर 23 नवम्बर 2022 को खनिज अधिकारी अपनी दो टीम के साथ बड़वाह क्षेत्र में रातभर गस्त पर निकले थे सुबह लगभग 5:30am के क़रीब काटकूट फाटक पर एक डंपर रेत का पकड़ा रॉयल्टी चेक करने पर रॉयल्टी से अधिक ओवरलोड होने के कारण डम्पर को जप्त किया ही था की एक और डम्पर वहाँ से गुजर रहा था जिसे भी रोक कर रॉयल्टी चेक कर करी तो उसमें भी रॉयल्टी से अधिक परिवहन करना पाया गया|

दोनों वाहनो MP09HH3294 तथा MP09GF7714 को थाना बड़वाह की अभीरक्षा में लगभग 7:00am को खड़ा करवाया।दोनों वाहनो पर मप्र खजिन (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
खनिज टीम में खनिज अधिकारी सावनसिंह चौहान, खनिज निरीक्षक प्रियंका अजनार, होमगार्ड राकेश, कार्यालय के कर्मचारी राकेश तथा वाहन चालक शामिल थे। खनिज अधिकारी द्वारा यह भी कहा गया की ज़िले के सभी स्थानों जहाँ अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त होगी वहाँ इस प्रकार से सख़्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!