किशुनपुर पंचायत के मुखिया सुमन गुप्ता ने एक साथ 50 व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन का दिया स्वीकृति पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

किशुनपुर पंचायत के मुखिया सुमन गुप्ता ने एक साथ 50 व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन का दिया स्वीकृति पत्र

पलामू जिला के पाटन प्रखंड के किशुनपुर पंचायत के मुखिया सुमन गुप्ता के द्वारा गुरुवार को पंचायत सचिवालय में बैठक कर एक साथ वृद्धा पेंशन के 50 लाभुको के बीच स्वीकृति पत्र दिया गया। लाभुको के बीच सुकृति पत्र मिलने से हर्ष का माहौल है। वही लाभुको के द्वारा बताया गया कि हम लोग कितने दिन से अपने पेंशन बनाने को लेकर आश्रित थे लेकिन मुखिया जी के प्रयास से हम सभी को घर बैठे वृद्धा पेंशन बन गया है। इसलिए हम सभी लोग मुखिया जी को आभार प्रकट करते हैं। वहीं मुखिया सुमन गुप्ता के द्वारा बताया गया कि पंचायत के वैसे व्यक्ति जो वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन के योग लाभुक है। जिनका अभी तक पेंशन नहीं बना है वह पंचायत सचिवालय में पहुंचकर अपना आवेदन करें उन्हें भी जल्द ही स्वीकृति पत्र देने का प्रयास किया जाएगा। मेरा प्रयास है कि वैसे कोई भी लाभुक नहीं छूटे जो पेंशन के हकदार है। इस मौके पर पंचायत के वार्ड सदस्य सहित लाभुको कमला देवी उर्मिला देवी लक्ष्मण मांझी जयमुनी बीवी सुशीला देवी सुभद्रा देवी प्रतिमा देवी प्रमिला देवी सहित दर्जनों लाभुक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!