किसान विजय यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए किसान विजय यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बड़ी संख्या में दूर-दूर तक के किसानों ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा कार्यक्रम मे बोरदा, तलाव ,जोरावरपुरा , हथोली गाँव में किसानों ने विजय यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने साफा बांधकर अभिनंदन किया तीन कृषि कानूनों की वापसी व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून पर कमेटी बनाने के बाद कल किसान धरने का समापन होगा। किसानों ने कहा कि इस एतिहासिक आंदोलन का समापन भी साधारण नहीं होगा। कृषि कानून को वापस लेने के आधार को विजय दिवस के रूप में मनाया गया। गांव में विजय यात्रा निकाल कर खुशी जाहिर की जाएगी। यात्रा में शामिल किसानों पर फूलों की वर्षा की और जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया विजय यात्रा में हर वर्ग के किसान तथा हर गांव से किसान भारी संख्या में हिस्सा लिया जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बाइकों व कारों में किसान यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के बाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आभार जता कर किसान अपने घरों को लौट गएतथा इस कार्यक्रम में किसान सभा के सदस्य दुलीचंद बोरदा व अन्य किसान नेता मौजूद रहे
जिसमें अमराराम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,अखिल भारतीय किसान सभा पूर्व विधायक पेमाराम प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक छगनलाल चौधरी , किसान सभा प्रदेश महामंत्री , मोतीलाल शर्मा नागौर, हरिशंकर मंडिया सीकर, दुलीचंद बोरदा प्रदेश उपाध्यक्ष, नंद लाल धाकड, राधेश्याम परालिया, कमल बागडी, महेन्द्र सुमन, मुरारी लाल बैरवा मज़दूर नेता आदि किसान नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर किसानों को संबोधित किया