कुएं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत

भरतपुर 18 अक्टूबर

कुएं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की हुई मौत

भरतपुर. जिले की खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के सलेमपुर खुर्द गांव में एक बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि आज कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सलेमपुर खुर्द गांव में 12 वर्षीय बालक बादल पुत्र शशि कुएं में गिर गया है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम करवाने की कार्रवाई की। वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए संबंधित थाने में तहरीर दी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!