ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत
कुमारी आंचल बर्मन ने 12 वी बोर्ड परीक्षा में 77% के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोर्रा मे किया टॉप
रायगढ़ – छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा मंडल 2024-25 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोर्रा के छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया है l कक्षा – 12 वीं बोर्ड परीक्षा में कुमारी आंचल बर्मन पिता – विष्णु बर्मन, माता- हीराबाई बर्मन ने 77% अंक के साथ विद्यालय के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल किया है। कुमारी आंचल बर्मन की यह कामयाबी पूरे विद्यालय,परिवार व अंचल के साथ साथ अपने समाज को गौरवान्वित किया है l इस शानदार सफलता के पीछे माता पिता और उनके पूरे परिवार व शिक्षक – शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनवरत प्रयासरत हैं l बच्चों की यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित करेगी l उनके इस उपलब्धि पर उनके परिवार,विद्यालय तथा उनके समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।