केसरिया स्थित युवराज इंडेन गैस गोदाम के समीप तेज रफ्तार वाहन व बाईक के आमने-सामने टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मृत्यु जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होने की सुचना है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रखंड के खिजिरपूरा बेनीपुर पंचायत निवासी चन्देश्वर प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार व घायल युवक संजय कुमार का पूत्र नवनीत कुमार के रुप में हुई है। गौरतलब हो कि मृतक अपने बाईक संख्या -BR05AP-6522 से अपने घर से केसरिया बाजार आ रहा था
तभी अरेराज पटना एसएच-74 पर गैस गोदाम के समीप एक अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हुई।जिससे एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तथा बाईक के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल का प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय पीएचसी में लाया गया जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां बतादें कि मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहीं थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने की।