बरकट्ठा विधानसभा के समाजसेवी और बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीत जानें के बावजूद भी आज लोग सड़क की मांग कर रहे हैं।।

कोडरमा कोवाड़ की सड़क तीन जिलों को जोड़ती है,इस सड़क पर प्रतिदिन दस हजार गाडियां चलती हैं यह कोडरमा जिलेवासियों की मुख्य मार्ग हैं लेकीन सड़क पर केवल गड्ढे ही गड्ढे नजर आते है, इस सड़क की बद से बदतर स्थिति के कारण प्रतिदिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं, कई लोग घायल हो जाते हैं तो कई ने दम तोड दी है।।
अगर यह सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होती हैं तो होंगी विशाल जन आन्दोलन।।
उन्होंने जानकारी दी की इसके लिए 17 जुलाई 2022 को पिपचो में 12:30 बजे दोपहर में एक बैठक आहूत की जाएगी, उक्त बैठक में सर्वसम्मति से सड़क की पुनर्निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी और अगर नहीं बनती हैं तो विशाल जन आन्दोलन की जाएगी।।