कोपरावाडी गांव में युवक जाम नदी मे बहा

सौसर /छिंदवाड़ा
शिवम जानभोर
MN 7999509427
R 9 Bharat

कोपरावाडी गांव में युवक जाम नदी मे बहा

पिपलानारायणवार । क्षेत्र मे हो • रही झमाझम बारीष रूकने का नाम नही ले रही है. जिसके चलते नदी नाले पूरे उफान पर है. गत दिवस काजलवानी मे एक महीला के बहने के बाद बुधवार को कोपरावाडी गांव मे एक युवक रपटा पार करने के दौरान जाम नदी मे बह गया. घटना के दौरान लिलाधर पिता रामचन्द्र बनाईत नाम का युवक कोपरावाडी रिधोरा गांव के बिच जाम नदी पर बना रपटा पार करने का प्रयास कर रहा था. प्रत्यदर्षियो के मुताबिक लिलाधर तेज बहाव कि चपेट मे आ गया और पानी के तेज बहाव के साथ बह गया. खबर लिखे जाने तक एक दिन पूर्व बही काजलवानी कि महीला जयश्री शेण्डे का अब तक पता नही चल पाया है.

सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!