कोरबा जिले के ग्राम पंचायत घाठाद्वारी में निकाली गई कलश शोभा यात्रा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

R9 भारत से जिला ब्यूरो चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत घाठाद्वारी में निकाली गई कलश शोभा यात्रा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे


घाठाद्वारी //भगवान राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे विश्व सहित भारत के गांव गलियों में भी राम नाम गुजें मान रहा। एक और अयोध्या में भगवान राम जी की मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा विश्व साक्षी बन रहा था तो वही ग्राम पंचायत घाठाद्वारी की गलियों में भी राम नाम की जय जयकार लग रही थी।
कोरबा जिला के करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत घाठाद्वारी में से एक ग्रामीण रैली में पूरा गांव राम में हो गया। गांव के लोगों द्वारा हनुमान मंदिर के परिसर पर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य पूजा इत्यादि के पश्चात गांव में भाव शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव के छोटे-छोटे बालिकाओं के साथ बहाने माताएं सर में कलश यात्रा कर पूरे गांव सहित गांव के कोने-कोने में हर गली मोहल्ले में जाकर राम के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सरपंच ने बताया कि 500 वर्षों के पश्चात लंबी यात्रा के बाद एक भव्य राम मंदिर हम सभी सनातनियों को प्राप्त हुआ है जिसके उत्साह पर आज पूरा विश्व सहित भारतवर्ष के गांव गलियों में लोग आत्म विभोर हो चुके जिसके कारण देश का हर एक नागरिक उच्च नीच के भाव को छोड़ सिर्फ राम नाम की ही गूंज आपको सुनाई दे रही होगी।
इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच, एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!