कोरोना वारियर्स नर्सेज की मांगो पर सरकार नहीं दे रही ध्यान । तीसरे दिन भी सरकार के खिलाफ जारी रहा दो घंटे विरोध प्रदर्शन

खबर धौलपुर से

कोरोना वारियर्स नर्सेज की मांगो पर सरकार नहीं दे रही ध्यान । तीसरे दिन भी सरकार के खिलाफ जारी रहा दो घंटे विरोध प्रदर्शन
आज दिनांक 5 अगस्त को नर्सेज ने अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर महिला एवम शिशु स्वास्थ्य संस्थान पर की गेट मीटिंग व विरोध प्रदर्शन

 

नर्सेज संघर्ष समिति धौलपुर के जिला संयोजक हरिशंकर शर्मा व अमृत लाल द्रोण ने बताया की नर्सेज का अपनी मांगो को लेकर चल रहा प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत आज महिला व शिशु स्वास्थ्य संस्थान पर नर्सेज ने प्रातः आठ बजे से दस बजे तक बड़ी संख्या में उपस्थित रह कर विरोध प्रदर्शन किया जिसमे महिला नर्सेज ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की । इस मौके पर उपस्थित नर्सेज ने अपने वक्तव्य में बताया की कोरोना जैसी समय महामारी के समय जब मरीजों के परिजन भी साथ नहीं दे रहे थे उस समय नर्सेज ने बिना कोई परवाह किए प्रदेश की जनता की दिन रात सेवा की जिसकी मुख्यमंत्री व चिकत्सा मंत्री ने जम कर तारीफ भी की लेकिन अब जब नर्सेज की मांगो की बात आई तो सरकार बेरुखी दिखा रही है जबकि प्रदेश की विषम परिस्थिति होने के बावजूद भी राजस्थान की नर्सेज को दिल्ली,बिहार व उत्तर प्रदेश की नर्सेज की तुलना में बीस हजार से चालीस हजार तक आर्थिक तौर पर पिछड़े हुए है जो की सरासर अन्याय है । सरकार के ऐसे रवये से नर्सेज में भरी रोष व्याप्त है जिसके चलते ना चाहते हुए भी नर्सेज को सामूहिक अवकाश जैसा कदम उठाना पड़ सकता है जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी । इस मौके पर बबिता कुरेशी, जोली साजू, जूली वर्मा,अनेक मीना , सविता, गीता शर्मा , ज्योति रावत,प्रीति परमार, भावना सक्सेना, शशिलता चौधरी, अरुणा राजपूत,कुसुम यादव,प्रेमलता शर्मा, इत्यादि बड़ी संख्या में महिला नर्सेज के साथ नर्सेज पदाधिकारी व अन्य नर्सेज मौजूद थे ।

उपेंद्र दीक्षित R9भारत धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!