खबर धौलपुर से
धौलपुर। कौलारी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पैर में गोली लगने से घायल हुए युवक इलाज के लिए परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। युवक की गोली लगने की खबर मिलते ही थाने से एएसआई सत्य प्रकाश जिला अस्पताल पहुंचे। जहाँ गोली लगने से घायल हुए युवक के बयान दर्ज किए गए। घायल द्वारा दर्ज कराए गए बयान के बाद मामले को लेकर एएसआई सत्य प्रकाश ने बताया कि गोली लगने से घायल राम बाबू (35) पुत्र भगवान स्वरूप निवासी मानपुर गांव के बाहर गांव में पार्वती नदी के किनारे भैंस चराने के लिए गया था। इसी दौरान नदी किनारे उसे एक लोडेड कट्टा मिल गया। नदी किनारे कट्टा मिलने के बाद युवक ने उसे उठाकर ट्रिगर दबा दिया। जिसके चलते गोली युवक के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ट्रॉमा वार्ड में गोली लगने से घायल हुए युवक का उपचार किया जा रहा है। युवक के बयान लेने के बाद एएसआई ने बताया कि नदी किनारे मिले अवैध कट्टे को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है।
उपेंद्र दीक्षित R 9भारत धौलपुर