कौशल शिक्षा रोजगार अपना हुनर अपनी पहचान

कौशल शिक्षा रोजगार अपना हुनर अपनी पहचान

राजकीय विद्यालयों मे अध्यनरत बच्चियों एवं बच्चों को शीतकालीन सत्र मे दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुनर शक्ति फाउंडेशन के द्वारा मंजिल शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है यह कार्य दिनाँक 25 दिसम्बर से प्रारंभ महात्मा गांधी बालिका विद्यालय मनिया,महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय सेपऊ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कासिमपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघा वली बरेह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरेली बसेडी ब्लॉक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसई महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मछरिया एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बरेठा में व्यावसायिक शिक्षा मे आत्मनिर्भर बनाने के उद्धेश्य से रोजगार उद्यमिता कौशल प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुनर शक्ति फाउंडेशन संस्था एवं संस्था के सहयोगी सौजन्य से संचालित सेंटर के माध्यम से बच्चियों एवं बच्चों को कौशल प्रशिक्षण मे सिलाई गृह साज सज्जा मे बच्चियों को ड्राफ्टिंग कटिंग एवं सिलाई मे प्रशिक्षित किया जायेगा ब्यूटीसियन मे
मेंडीक्योंर ब्लीचिंग जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किया गया है
इलेक्ट्रानिक्स मे इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंट का रख रखाव एवं कंप्युटर पेरिफेरल डिवाइस के बारे में बच्चों को जागरूक किया जायेगा संस्था के उद्धेश्य मे शामिल व्यावसायिक शिक्षा से ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ साथ रोज़गार उद्देश्य के लिए सहायता के साथ साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संस्था संकल्पबद्ध है उद्यमिता कौशल विषय मे स्टार्ट अप मैनेजमेंट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कंप्यूटर शिक्षा में उपकरण रख रखाव विषय मे शिक्षा मे सुधार हेतु प्रयास जारी है संस्था के उद्येश्यों मे शामिल महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण के साथ साथ संस्था के द्वारा आत्मनिर्भर रोज़गार की ओर नयी दिशा में कार्य किया जा रहा है इस अभियान मे संस्था के सहयोगी एव प्रशिक्षण के बाद सफल कार्यक्रम के बाद उन बच्चियों को प्रमाण पत्र वितरण भी किए जाएगें ताकि उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके मनीषा कौशिक हिंडॉन सिटी करौली जिला मे कुशल संपादन प्रशिक्षण कार्य किये जा रहे हैं शिक्षित महिला अपने आसपास की अन्य महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देगी उनका मार्गदर्शन करेगी और अपने बच्चों के लिए एक बेहतर मार्गदर्शक भी होगी। शिक्षा महिलाओं को आत्मविश्वास सम्मान वित्तीय सहायता प्रदान करने की क्षमता हासिल करने में मदद करती है।एक महिला को शिक्षित करने से उसे लाभ होगा और समाज के विकास में भी। उचित शिक्षा के साथ महिलाएं सामाजिक आर्थिक रूप से अधिक हासिल कर सकती हैं और अपने करियर का निर्माण कर सकती हैं प्रशिक्षण के समय विद्यालय से बालिका विद्यालय मनीया से अवधेश शर्मा (पी टी आई) व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक नीरू राठौड़ मीनाक्षी परमार संस्था से रीना जैन पूनम शर्मा जहान्वी शर्मा वर्षा शर्मा बबीता शहरीन खान नाजिश खान सचिन कुशवाह सोनू सिंह राजपूत आदि कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है । संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!