क्षेत्र के प्रसिद्ध ईदगाह स्थल पर ईद-उल अजहा की पढ़ी गई नमाज, डीएम एसपी ने भी क्षेत्र भ्रमण कर लिया जाए…

लोकेशन सीतापुर

रिपोर्ट रंजीत प्रजापति

स्लग- क्षेत्र के प्रसिद्ध ईदगाह स्थल पर ईद-उल अजहा की पढ़ी गई नमाज, डीएम एसपी ने भी क्षेत्र भ्रमण कर लिया जाएजा

 

एंकर- लहरपुर क्षेत्र में आज सुबह से ही ईद-उल अजहा के पर्व को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया सुबह से ही लोगों के द्वारा मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई तो वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध ईदगाह स्थल पर भारी संख्या में नमाजियों ने ईद-उल अजहा की नमाज पढ़ी देश में अमन व चैन शांति की दुआ मांगी, सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से ही नगर चौकी प्रभारी जयप्रकाश यादव नगर क्षेत्र भ्रमण करते नजर आए तो वही अपराध निरीक्षक राम राघव सिंह ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा, ईदगाह स्थल पर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार पटेल, तहसीलदार शशि बिंदु द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा वहीं अचानक लहरपुर में जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया क्षेत्र भ्रमण कर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!