खेतको गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृत्य दो युवको का शव आज किया गया सुपुर्दे खाक।

मोहम्मद इस्तियाक अहमद ब्यूरो चीफ बोकारो।

खेतको गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृत्य दो युवको का शव आज किया गया सुपुर्दे खाक।

जनाजे की नमाज मे उमड़ा लोगो का जनसैलाब, पुरा गांव ही नहीं पुरा क्षेत्र मना रहा है इस हादसे पर मातम।


बेरमो / बीते दिनों पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत मे मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे से पुरा गांव ही नहीं पुरा क्षेत्र मातमजदा हो गया और सभी दिल में एक अनचाही टिस पैदा हो गई। ज्ञात हो कि यह दिल को दहला देने वाला हादसा गांव के मुहाने के उपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट बिजली के तार के कारण हुई थी जिसमे गांव चार घरो के चिराग बुझा दिए। इस हादसे में समय से चार युवक काल के गाल में समा गए जिसमे दो युवको के शव को शनिवार को ही देर शाम गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था मगर दो युवको का शव यह कह कर रोका गया था कि मृतक के कुछ रिश्तेदार आ रहे जो उनके अंतिम दर्शन के अभिलाषी है। आखिरकार रविवार को लगभग पांच बजे के आसपास दोनो युवको का शव यात्रा गांव से कब्रिस्तान की ओर निकला। इस यात्रा में गांव के लोगो के अलावे क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ो नही हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आलम यह था कि इन दोनो के जनाजे के नमाज मे गांव का विशाल कब्रिस्तान का मैदान छोटा पड़ गया। सबसे रुदन दृश्य उस समय दिखा जब गांव से दो जनाजो का गुजर हो रहा था और हर आंखे नम थी। कुछ लोग तो दहाड़े मार मार कर रो रहे थे। परिजनों की दर्द शब्दों में बया करना शायद सम्भव ही नहीं। मगर यह चार मौते अपने पिछे कई सवाल छोड़ गए। गांव के लोगो की आंखे आज भी यह सवाल पुछ रही है कि इन बच्चों का दोष क्या था। हादसा का जिम्मेवार कौन है। क्या हादसे दोषी विभाग पर कोई कार्रवाई होगी। बहरहाल एक हजारों लोग आज इस हादसे का गवाह बने। वहीं बोकारो बीजीएच मे इलाजरत सभी घायलों की हालत चिंता से बाहर बताई गई है। वही शनिवार को देर शाम जब चारो युवको का शव गांव पहुचा तो अनेको लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने व अंतिम दर्शन को पहुचे। जबकि रैयत विस्थापित मोर्चा के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मो इस्लाम अंसारी व मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने इस हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से इस हादसे की जांच की मांग की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!