खैरागढ़ : मानवाधिकार संगठन का यातायात जागरूकता रैली 23 मई को, होगा जिला मुख्यालय का भ्रमण

खैरागढ़ : मानवाधिकार संगठन का यातायात जागरूकता रैली 23 मई को, होगा जिला मुख्यालय का भ्रमण

विधायक द्वारा श्रीफल तोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर होगी यातायात रैली की शुरुआत

यातायात जागरूकता रैली निकलेगी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 23 मई को शाम 4 बजे

खैरागढ़ 22 मई 2023
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छत्तीसगढ
का जागरूकता अभियान की शुरुआत 23 मई को खैरागढ़ शहर के भ्रमण के साथ किया जाएगा। यह रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड में सम्पन्न होगी। रैली में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, युवा और नागरिक सम्मिलित होंगे।

श्रीफल तोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर होगी यातायात रैली की शुरुआत
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर जोशी राष्ट्रीय प्रभारी बृजेश पाठक जी एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीफल तोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली की शुरुआत होगी। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन के बैनर के साथ यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय खैरागढ़ में बाइक रैली के के साथ होगी।

यातायात जागरूकता रैली निकलेगी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 23 मई को शाम 4 बजे
संगठन सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात जागरूकता रैली को 23 मई 2023 को शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकलेगी। यातायात जागरूकता अभियान व बाइक रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा द्वारा श्रीफ़ल तोड़कर और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एन्थोनी व उपस्थित अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखा कर की जाएगी। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए गोल बाजार, बक्शी मार्ग, इतवारी बाजार, अमलीपारा, दाऊचौरा आदि विभिन्न मार्गों से होते हुए अंत मे बस स्टैंड खैरागढ़ पहुँचेगी। यहां पर रैली का विधिवत समापन किय्या जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन का समाजसेवा है मुख्य उद्देश्य
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एन्थोनी ने जानकारी देते हुए संगठन के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया कि यह जनता के मन से पुलिस भय निकालकर मित्र भाव उजागर करना, पीड़ित व्यक्ति को हर संभव न्याय दिलवाना, मानव अधिकारों के हनन को रोकने के लिए कार्य करना व जनमानस की समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और मानव अधिकार के हितों के लिए कार्य करना है। इसके साथ नशा मुक्ति अभियान चलाना, समय /समय पर जागरूकता अभियान को बढ़ाना, स्कूल कॉलेजों में शिविर लगाकर मानव अधिकार के बारे में जानकारियां प्रदान करना, मानव अधिकार के हनन को रोकना, समाज के हित में कार्य करना आदि है। जानकारी दी गई कि जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष की जिला टीम द्वारा तय किया गया है।

यातायात जागरूकता रैली में ये होंगे शामिल
जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधयक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा, एसपी अंकिता शर्मा, एडिशनल एसपी नेहा पांडे, ट्रेफ़िक डीएसपी प्रतिमा लहरें , एस डीओपी लालचंद मोहले, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एन्थोनी,बएस आई प्रियंका पैंकरा, सविता ,शिमला , महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता श्रीवस्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष देव चंदेल , प्रदेश महासचिव शिव टेम्भुरकर ,प्रदेश लीगल एडवाइजर बारस्कर,प्रदेश मीडिया प्रभारी अंबरीश टांडिया, जिलाअध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी,जिला महासचिव रैना सिंह ,जिला उपाध्यक्ष कोयल श्रीवास्तव, हेमलता जैन , मीनाक्षी जंघेल, जिला सचिव अंजू शर्मा.सिमरन खजांची , निशा अग्रवाल जिला इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर, लक्ष्मी लता जैन जिला विधिक सलाहकार, जिला वक्ता स्मिता चौरे, जिला मीडिया प्रभारी शिवानी परिहार आदि अन्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!