खौफ मे़ जी रहे पीड़ित ने डीजी से लगाई सुरक्षा की गुहार

खौफ मे़ जी रहे पीड़ित ने डीजी से लगाई सुरक्षा की गुहार

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार माह से पीड़ित थाने के लगा रहा चक्कर

 

भरतपुर. पहाड़ी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने डीजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। व्यक्ति ने मामले में डीजी को पत्र लिखा है, जिसमें बताया है कि आरोपी पक्ष उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसके कारण वह खौफ के साये में है। व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया कि 5 मई 2024 को रात करीब 11 बजे मेरी 14 साल की नाबालिग भतीजी को सुब्बा, अलीजान बाइक पर अपहरण करके ले गए। वह मेरी भतीजी को घर से करीब 1 किलोमीटर जंगल में ले गए। वहां पर हामिद, सुब्बा, अलीजान ने बारी-बारी से मेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। जब मेरी भतीजी अधमरी हो गई तो वह रात में ही मेरी भतीजी को घर के पास पटककर भाग गए। इसकी शिकायत 6 मई को पीड़िता के परिवार वालों ने पहाड़ी थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी पक्ष हमारे परिवार पर राजीनामे का दबाव बनाने लगे। राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी मिलने के बाद पीड़िता के परिवार के लोग अनुसंधान अधिकारी से मिले। उसके बाद भी आरोपी पक्ष को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!