गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में गोलीबारी में तीन की मौत

गढ़वा से राम मनोज मिश्र की रिपोर्ट


गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की देर रात कामेश्वर सिंह के पुत्र विमल सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी जिसके बाद ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया. इधर अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी जिसके बाद ग्रामीणों ने अपराधियों में से दो लोगों को पत्थर से मारपीट कर घटनास्थल पर ही मौत के घाट उतार दिया,जानकारी के अनुसार मृतक अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी 28 वर्षीय कृष्णा पासवान, व उसी गांव के 30 वर्षीय संतोष चंद्रवंशी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर सव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, घटना के संबंध में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व विमल सिंह को श्याम राज शर्मा के द्वारा विमल सिंह व उसके दोनों भाई को फोन पर 24 घंटे के अंदर देख लेने की धमकी दी गयी थी,जिसके बाद विमल सिंह के भाई द्वारा इसकी सूचना गढ़वा पुलिस को दी गई थी,लेकिन बुधवार की रात घटना घट ही गयी,इधर घटना के बाद एसडीपीओ अवध कुमार यादव,प्रभारी थाना प्रभारी राजीव कुमार,एसआई अभिमन्यु कुमार सिंह द्वारा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.इधर सुखबाना गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!