गुमा हुआ मोबाईल पाकर आवेदकों के चेहरों में लौटी मुस्कान

Riport By-इरफान मंसूरी

पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा श्री विनायक वर्मा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उईके के निर्देशन में जिले की सायबर सेल टीम द्वारा एक बार पुनः गुम मोबाईल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर 12 लाख पचपन हजार रुपये कीमत के 100 मोबाईल जिले, जिले के बाहर एवं बाहरी राज्यों से बरामद कर आवेदको के सुपुर्द किये गये।

विगत कुछ माह में पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाईल फोन गुम जाने संबंधी अनेक शिकायतें प्राप्त थी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीधे प्राप्त ऐसी समस्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम द्वारा गुम मोबाईल को तकनीकी सहायता से ट्रेस किया गया जिसमें विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल बरामद किये गये । उक्त मोबाईलों को छिन्दवाड़ा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल की टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित|


प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाईल शासकीय कर्मचारी, टीचर, प्राईवेट जॉब, व्यापारी, हाट दुकान संचालक, सैल्समेन, दुकानदार, विद्यार्थी, पुजारी, ऑटो चालक, ट्रेक्टर ड्राइवर, मजदूर, चौकीदार, गृहणी, किसान व अन्य व्यक्तियों के थे जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रदान किया गया। मोबाईल वापस मिलने पर सभी मोबाईल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई।

सराहनीय भूमिका –

उपरोक्त मोबाईल को बरामद करने में सायबर सेल टीम से आर. आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, निशांत कुमार जैन, मोहित चन्द्रवंशी, अंकित शर्मा एवं अखलेश हिंगवे द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!