गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के लवकुश लांगरी बने मनियां ब्लॉक अध्यक्ष
धौलपुर:- गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर जी के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव हंसराज गुर्जर की सर्व सहमति से जीकेप जिलाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने सिजरौली गांव निवासी लवकुश लांगरी को मनियां ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया, इनकी नियुक्ति पर जिला कार्यकारिणी सहित सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश लांगरी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाउंगा तथा सभी को साथ लेकर चलूंगा, संगठन के कार्य के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।