गृह राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जिले में चम्बल के बढे जलस्तर से प्रभावित इलाके का किया दौरा
संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चन्द विश्नोई भी रहे साथ

गृह राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जिले में चम्बल के बढे जलस्तर से प्रभावित इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया एवं प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है|पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी बारिश एवं चम्बल नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण सरमथुरा से लेकर राजाखेड़ा तक सीमावर्ती गांवों में चम्बल के पानी ने लोगों को घेर लिया है। इसको लेकर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस एवं प्रशासन लगातार प्रभावित लोगों की मदद में पूरी तरह मुस्तैदी से राहत कार्यों में जुटा हुआ है, इसको लेकर आज माननीय मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राजाखेड़ा इलाके के अंधियारी, दगरा, गढी जाफर, बरसला आदि जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया, प्रभावित लोगों से सीधा संवाद कर उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया इसके साथ ही उपस्थित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की गई और राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के साथ ही जल निकासी के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करने और आपदा प्रबंधन के उपायों को और अधिक तेज करने के निर्देश दिए। इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चन्द विश्नोई, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें|संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा