गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को करनैलगंज पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे । जिसके क्रम में थाना करनैलगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है 12.07.2022 को थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त जाकिर पुत्र समीम निवासी खजुरी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त थाना करनैलगंज में पंजीकृत मु0अ0स0 200/22 धारा 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट में वाछिंत था । अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।