सिद्धार्थनगर
गैर जमानती वारंटी राधेश्याम पुत्र बेचन नाथ सा0 बर्डपुर टोला रामनगर थाना मोहाना कॊ पुलिस टीम नें भेजा जेल

सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)/जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र मोहाना अन्तर्गत फरार चल रहे फौजदारी वाद संख्या-190/15 धारा 454/380 भादवि थाना मोहाना सरकार बनाम राधेश्याम से संबंधित गैर जमानती वारंटी राधेश्याम पुत्र बेचन नाथ सा0 बर्डपुर टोला रामनगर थाना मोहाना जनपद सि0नगर
को मोहाना पुलिस ने किया गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया ।
मिली जानकारी के मुताबिक डॉं. यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं सुरेश चन्द रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व प्रदीप कुमार यादव क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के अगुवाई में अपराध एंव अपराधियों के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फरार चल रहे फौजदारी वाद संख्या-190/15 धारा 454/380 भादवि थाना मोहाना सरकार बनाम राधेश्याम से संबंधित गैर जमानती वारंटी राधेश्याम पुत्र बेचन नाथ सा0 बर्डपुर टोला रामनगर थाना मोहाना जनपद सि0नगर जो फरार चल रहा था, को आज मोहाना पुलिस जिसमें उ0नि0 सभाशंकर यादव चौकी प्रभारी शुद्धोधन थाना मोहाना व का0 धर्मात्मा यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर की टीम ने बर्डपुर टोला रामनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया ।
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट