ग्रामवासी बोले सांसद ने किया था सड़क बनाने का झूठा वादा , सड़क दलदल में तब्दील , आवाजाही में होराही परेशानी
बैतूल विकासखंड भीमपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रातामाटी के ग्राम मांडवाकोल और गौलागोंदी में पक्की सड़क नहीं बनने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है । मंगलवार को उक्त गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सड़क बनाने की मांग की ।
ग्रामीण हरिशंकर धुर्वे , सखाराम कालू सहित अन्य लोगों का कहना है की आजादी के बाद से अभी तक गांव में सड़क का निर्माण नहीं हुआ । सड़क नहीं होने से आवाजाही में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । सड़क इतनी अधिक खराब हो चुकी है की गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती । उबड़-खाबड़ रास्ता हो गया है । बारिश के समय रास्ते में दल-दल हो जाता है । कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की , लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ । ग्रामीणों का कहना है की एक वर्ष पहले सांसद दुर्गादास उईके ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था की सड़क निर्माण की स्वीकृति हो गई है , जल्द सड़क बन जाएगी । सांसद ने भी ग्रामीणों को झूठा आश्वासन दिया है । सांसद के एक वर्ष के आश्वासन के बाद भी सडक़ नहीं बन पाई है । स्कूली बच्चों को भी रास्ते से आने-जाने में परेशानी होती है ।
ग्रामीणों ने बताया की गौलागोंदी और मांडवाकोल को मुख्य सड़क से जोड़ा जाए । गौलागोंदी मुख्य मार्ग से 6 किलोमीटर पड़ता है । इस मार्ग से आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है । ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य करने की मांग की है । सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने आगामी दिनों में होने वाली चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है ।।
शेख मोईनुद्दीन क्राइम ब्यूरो R9 भारत