भरतपुर जिले की ग्राम पंचायत खुडासा के गांव चाँदौली में इन दिनों ग्रामीणों को गंदे पानी एवं कीचड़ से परेशानी हो रही है, ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने कई बार की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई, सड़क पर गंदे पानी व कीचड़ जमा होने से राहगीरों एवं विद्यालय जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग गंदे पानी में आए दिन गिर जाते हैं, जिसके चलते ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया स्थानीय सरपंच ने बताया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा,ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो शीघ्र गांव वाले धरने पर बैठेंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।