ग्रामीण अंचलों में बिजली फाल्ट की समस्या से परेशान ग्रामीण

Report By-आशुतोष त्रिवेदी

भैंसदेही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेतहाशा बिजली कटौती से अब ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड में बिजली फॉल्ट की समस्या आम है जिस पर विद्युत विभाग भी कोई ध्यान नही दे रहा है। ग्रामीणों से पूछने पर बताया गया कि ग्राम में बिजली की व्यवस्था ठीक नही है। बारिश होने पर अधिकतर रात होते ही बिजली चली जाती है बिजली विभाग से पूछने पर हर बार की तरह बिजली फाल्ट होना बताया जाता है जिसके चलते कोथलकुण्ड के ग्रामीण काफी परेशान हैं। यहां दिन भर में बार-बार बिजली का बंद होना आम बात है। जिस पर विद्युत विभाग भी अपनी कोई रुचि नहीं दिखता है। जिस वजह से बिजली फाल्ट की समस्या से अब तक निजात नही मिल पाया है। इसके बावजूद बिजली के बिल में कोई कमी नहीं आ रही है। ग्रामीणजन अपनी समस्या आला अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं, परंतु विभाग बिजली फॉल्ट की समस्या बताकर अपना पढ़ला झाड़ लेता है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से सुधार करने की मांग विभाग के आलाधिकारियों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!