ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
मांगरोल (बारां) । ईश्वरपुरा गांव में छठी ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप खेल मैदान ईश्वरपुरा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हंसराज मीणा पीसीसी सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर उपस्थित रहे। आयोजन की अध्यक्षता सत्यनारायण चौधरी अध्यक्ष सहकारी समिति ईश्वरपुरा ने की और बताया कि ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का कार्यक्रम 25 दिसम्बर 2024 से 05 जनवरी 2025 तक किया जाएगा !
ब्यूरो चीफ पंकज राठौर बारां।