ग्राम पंचायत आदर्श धनोरा बनी ब्लॉक के लिए मिसाल सरपंच सहित सभी पंच निर्विरोध

निर्विरोध बनने पर सभी ने दी बधाई

इदरीश विरानी दामजीपुरा

दामजीपुरा ;-ब्लॉक के आदिवासी अंचल के अंतर्गत ग्राम पंचायत आदर्श धनोरा के 16 वार्ड में पंच निर्विरोध बनाये गए एवं 6 सरपंच प्रत्याशियो की आपसी सहमति से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती हिरन्ति पति दिनेश धुर्वे को सर्वसम्मति से निर्विरोध सरपंच बनाया गया।बाकी सरपंच प्रत्याशीयो द्वारा अपने नाम वापिस लिए गए।भीमपुर जनपद अन्तर्गत 54 पंचायतो में ग्राम पंचायत आदर्श धनोरा एक मिसाल के रूप में उभर के सामने आई हैं। जिसमे पंच के नाम वार्ड के अनुसार:-
1कविता/ शैलू
2 गुलिया / रीगा
3 नवीन गौतम/ मलखानसिंह
4पुष्पा/श्रीराम
5शांता/नवलसिंग
6विनोद/ नन्हेंसिंग धुर्वे
7लाली/नकुलसिंह कश्यप
8 रिक्त वार्ड
9 कन्हैयालाल/भोंदे परते
10 सरवंती/ सुखनंदन धुर्वे
11 पंकजसिंह/प्रकाशसिंह
12 सुधाकर/हडसू धुर्वे
13 बालो / सुगंतराम
14 किरण कागले
15 शीला आर्य/दिलीप आर्य
16 तुलाराम बारस्कर
निर्विरोध निर्वाचन पंच बनाये गए। जिससे ग्राम पंचायत आदर्श धनोरा में खुशी का माहौल है।जानकारी में बताया जा रहा है कि आपसी सहमति से इतिहासिक निर्णय लिया गया जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिनसिंह गौतम,दिलीप आर्य, ग्रामीण इंद्रजीतसिंह,विनोद बैस,अंकित आर्य,विपिन आर्य,आजादसिंह,रितेश आर्य,दौलत उइके,तुलाराम बारस्कर,गंगा उइके,रामदास धुर्वे,साहबलाल इवने,वीरेंद्र बारस्कर,गट्टू धुर्वेआदि ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!