ग्राम पंचायत के उप सरपंच का भ्रष्टाचार:ग्रामीण नाराज

ग्राम पंचायत के उप सरपंच का भ्रष्टाचार:ग्रामीण नाराज

ग्रामीण कलेक्टर से लगाई गुहार कड़ी कार्रवाई करने की की है मांग

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/भीमपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बटलाकला का मामला ग्रामीण ने कलेक्टर को जनसुनवाई में दिया आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा योजना, येक डेम योजनाओं में लाखों रूपये का भ्रष्टाचार की जाने बात लिखी

ग्रामीण ने निवेदन किया हैं कि हम आवेदकगण नन्दकिशोर बामने, सदाशिव बामने जो बाटलाकला ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत भीमपुर जिला बैतूल के ग्राम बाटलाकला के स्थायी निवासी हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा योजना, चेक डेम योजनाओं में लाखों रूपये का भ्रष्टाचार किया जा वही अवैध राशि का आहरण किया जा रहा हैं इन योजनओं का ग्राम पंचायत उपसरपंच एवं रोजगार सहायक बाटलाकला,के अपने ही परिवार व रिस्तेदारों के खाते में मजदूरी की राशि भी आहरण किया गया है और प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी राशि भी काडमी पति प्यारेलाल के खाते से, राशी डालकर निकाली जा रही हैं और ग्राम पंचायत बाटलाकला के उपसरंपच एवं रोजगार सहायक के द्वारा मनरेगा योजना की राशि अवैध तरीके से स्वयं के परिवार जनों के खाते, मनरेगा मजदूरी की राशि डाली जा रही है और ग्राम बाटलाकला में अन्य कार्यों के भी राशि फर्जी तरीके से आहरण की जा रही है एवं पटवारी धन्नू भूमरकर ने अपनी लॉगिन आई०डी० व पासवर्ड भी राहुल करछले उपसरपंच को देकर राजस्व योजनाओं की राशि एवं गरीबी रेखा के राशन कार्ड भी फर्जी तरीके से बनाया हैं और राहुल करछलें उपसरपंच, पटवारी धन्नू भूमरकर की फर्जी हस्ताक्षर जाति प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं फर्जी हस्ताक्षर किये जा रहे हैं।

प्रार्थना है कि उपरोक्त योजना के अंतर्गत प्रस्तुत गंभीर अनियमिता की विधिवत जांच कर उपरोक्त लोगों से राशि वसूल की जाए वसूली गई राशि का उपयोग ग्राम विकास के लिये पुनः उपयोग की जायें। ग्रामीण ने कलेक्टर महोदय से लगे कोहार एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!