ग्राम पंचायत धनोरा बारहबरियारी के लोगो ने चौकी प्रभारी सतीश दुवे के नाम राजपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

*ब्रेकिंग न्यूज़
सिंगोड़ी छिंदवाड़ा से जिब्राइल अंसारी की रिपोर्ट
मोबाइल नंबर 7999509427
छिंदवाड़ा
ग्राम पंचायत धनोरा बारहबरियारी के लोगो ने चौकी प्रभारी सतीश दुवे के नाम राजपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

सिंगोड़ी से 8,किलोमीटर दूर :–चौरई डूब क्षेत्र पुनर्वास ग्राम पंचायत धनोरा एवं बारहबरियारी व अन्य 31 प्रभावित ग्राम की समस्या को लेकर पेंच परिवर्तन परियोजना माचागोरा बांध से प्रभावित संपूर्ण डूब क्षेत्र 31 ग्राम से प्रभावित किसानों का कहना है जब से बांध बनाया गया है शासन प्रशासन यहां की मूलभूत समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है विभाग द्वारा जानबूझकर पानी के किनारे बसाया गया है जो गलत है रोजगार के साधन का अभाव है भरण पोषण का कोई माध्यम नहीं कीड़ा मकोड़ा की तरह पुनर्वास में लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं डैम के पानी से निकालकर जहरीले सर्प पुनर्वास में बने मकानों में घुस रहे हैं बचाव का कोई साधन नहीं है प्रतिवर्ष 10 से 15 लोगों की डैम के पानी से डूबने से एवं सर्प डस से मौत हो रही विभाग सुध नहीं ले रहा है पुनर्वास बनाते समय विभाग एवं जिला कलेक्टर द्वारा परिवार के एक आदमी को शासकीय नौकरी देने की बात कही थी वह भी आज तक पूर्ण नहीं की गई पुनर्वास धनोरा में पंचायत भवन में एवं माध्यमिक शाला भवन आज दिनांक तक नहीं बनाया गया चार गुना मुआवजा देने की बात कही गई थी साथ ही सरदार सरोवर बांध में अतिरिक्त पैकेज दिया गया है उसे यहां भी देने की बात कही गई थी जो आज तक नहीं दिया गया है सरदार सरोवर बांध में जो पुनर्वास पैकेज मिला है वह पैकेज 900 करोड़ माचागोरा बांध के प्रभावित किसानों को भी दिया जावे अगर पुनर्वास में शासन प्रशासन कोई सुविधा नहीं देना चाहती तो 4 गुना मुआवजा के साथ किसान की बची जमीन का अधिग्रहण कर एवं किसान के बने मकान का मुआवजा देकर शहर के बसाहट किया जावे प्रभावित परिवार के भरण पोषण हेतु प्रत्येक परिवार को 5 एकड़ जमीन का पट्टा दिया जावे पुनर्वास के बिजली के बिल माफ कराया जाकर बिजली बार-बार बंद हो रही है हिवरखेडी स्टेशन से पुनर्वास के लिए अलग से फिटर बनाकर बिजली प्रदान की जावे जो फिटर पूर्व में बनाया गया था उसे तत्काल चालू किया जावे उपरोक्त सभी मार्ग को लेकर महापंचायत में आज ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं आज महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि उपरोक्त मांगे पूरी ना होने की दशा में आगामी समय में आंदोलन को तेज कर अनिश्चितकालीन जलसत्या ग्रह किया जावेगा उक्त आंदोलन में अगर जनधन की क्षति होती है तो शासन प्रशासन की जवाबदारी होगी जिसमें ग्राम धनोरा बारहबरयारी महापंचायत कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमें करीबन 200 से अधिक ग्रामवासी उपस्थित रहे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य तीरथ ठाकुर धनोरा सरपंच परसराम वर्मा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश चंद पटेल हृदय राम पटेल समाज सेवक दिलेराम वर्मा पूर्व सरपंच रामकुमार पटेल रामकिशोर धुर्वे हरी प्रसाद वर्मा एवं पुलिस हिवर खेड़ी चौकी प्रभारी सतीश दुबे प्रधान आरक्षक रूपनारायण सिंह राजपूत आरक्षक रविकांत तिवारी आरक्षक मयंक पटेल आरक्षक जितेंद्र मसकरें सैनिक हरेश नायक आदि अन्य सभी की उपस्थिति रही,,

सिंगोड़ी से जिब्राईल अंसारी, की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!