ग्राम बामन्दी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जलखा निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बामन्दी नहर के पास गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जलखा निवासी युवक शुभम पिता महिमाराम पटेल बाइक से जा रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसको बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक शुभम की मौके पर ही मौत हो गई,घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुच गए,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद रवाना किया,जलखा के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक एकलौता बेटा था।