घर में घुसकर मारपीट करने का नामजद आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट करने का नामजद आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर। थाना नदबई पुलिस ने मारपीट के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वृताधिकारी वृत नदबई पूनम भरगड आरपीएस ने बताया कि 7 अप्रैल 2024 को गांव बहरामदा निवासी शीलू पत्नी विष्णु ने गांव के ही विष्णु बगैराह 4-5 जनों के विरूद्ध एकराय होकर उसके घर में घुसकर गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट करने का एक मामला थाना नदबई में दर्ज कराया था। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को नामजद आरोपी विष्णु पुत्र पप्पू उम्र 27 साल जाति मीना निवासी बहरामदा थाना नदबई को गिरफ्तार किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!