चंदौली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवीन कृषि मंडी के समीप माधोपुर में तीन मार्च को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। यहां से पीएम जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधेंगे। मंगलवार को प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों की टीम ने सभा स्थल का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे हैं। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्था की जानकारी मातहतों से ली। पार्किंग स्थल, सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर मंथन किया। प्रधानमंत्री के जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर काफी लंबे-चौड़े पंडाल का निर्माण किया जा रहा। मंच के पीछे तीन हेलीपैड का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर मंच के पास जैमर, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा, एसपीजी के साथ ही खुफिया विभाग, पीएसी व पुलिस के जवान निगहबानी करेंगे।
यह भी पढ़ें
एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव
एसपीजी ने अधिकारियों से की मंत्रणा
सुरक्षा को लेकर जनपदीय पुलिस के साथ ही एसपीजी की टीम ने जनसभा स्थल पर मोर्चा संभाल लिया है। पीएम की सुरक्षा को लेकर बुधवार को जनपद में बड़ी संख्या में पीएसी व अन्य जवान जनपद में पहुंचेगी। हेलीपैड, मंच, डी एरिया, जनसभा स्थल, जनता प्रवेश द्वार, पार्किंग बैरियर, कंटीजेंसी रूट, रिग राउंड टीम, रूप स्टाफ में फोर्स तैनात रहेगी। एसपीजी के जवानों ने मंच, हेलीपैड व डी एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ विमर्श किया।
वायुसेना के हेलिकाप्टर ने भरी उड़ान
पीएम की सुरक्षा को लेकर मंगल�