चकमा देकर बाइक की डिग्गी में रखी 50 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ

चकमा देकर बाइक की डिग्गी में रखी 50 हजार की नगदी पर किया हाथ साफ

भरतपुर। जिले के कस्बा नदबई में हलैना रोड़ स्थित परचून दुकान से सामान लेने के दौरान अज्ञात बदमाश बाइक सवार वृद्ध को चकमा देकर बाइक की डिग्गी में रखे करीब 50 हजार की नगदी व अन्य दस्तावेज लेकर फरार हो गया। पीडित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस को सफलता नही मिल सकी। पुलिस के अनुसार झौरोल निवासी प्रेम शर्मा ने शुक्रवार को अपने पीएनबी बैंक शाखा स्थित बैंक खाते से 50 हजार की नगदी निकाल कर अपने बैग में रख ली। तदोपरांत हलैना रोड स्थित परचून दुकान पर सामान खरीदने के लिए पीडित ने राशी रखे बैग को बाइक की डिग्गी में रख दिया। इसी दौरान दुकान से सामान लेने के बीच अज्ञात चोर बाइक की डिग्गी में रखे बैग को लेकर चंपत हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल की बाद में पीडित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।।

भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!