नागराकाटा: चाय बागान कि पहाड़ी रास्ते पर नियंत्रण खोकर ईट से लदा ट्रक पलट गया ।

इस घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं । घटना माल बाजार शहर के निकट अवस्थित गुरजुंग झोड़ा चाय बागान कि है । स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चाय बागान से ईट से लगा हुआ ट्रक जा रहा था । जैसे ही घुमावदार पहाड़ी सड़क के ढलान इसे से उतरते समय ब्रेक फेल हो जाता है और चालक वाहन का नियंत्रण खो देता है । जागरण की ढलान वाली स्थान पर ट्रक पलट जाती है और चालक समेत दो मजदूर घायल हो जाते हैं । स्थानीय निवासी एवं मालबाजार थाने की ट्रैफिक पुलिस की पहल पर घायलों को इलाज के लिए माल बाजार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेज दिया जाता है । माल बाजार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी सड़क से ट्रक जाते समय नियंत्रण खोकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है । दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है । चालक और दो मजदूरों का इलाज अस्पताल में चलने की बात बताया ।