चितरंगी पुलिस ने किया अंधी हत्या का पर्दाफाश

दिनांक 29.12.21 को आवेदक गणेश केवट ने थाना चितरंगी में उपस्थित होकर सूचित किया कि उसका छोटा भाई लोलो केवट प्रयागराज उ0प्र0 में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी श्यामवती केवट 35 वर्ष घर के पास नल जल योजना की निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास मृत हालत में पडी हुई है। मृतिका के मंुह व सिर में काफी चोंटों के निशान है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर मौका मुआयना किया गया।

घटना स्थल पर अत्यधिक संघर्ष के निशान एवं मृतिका की टूटी चूडी, पायल, बालों का क्लिप, चप्पले आदि प्राप्त हुई। पूछताछ के दौरान बताया गया कि मृतिका नल जल योजना की निर्माणाधीन टंकी में कार्य करती थी। इस संबंध में अन्य श्रमिको एवं कर्मचारियों से पूछताछ कर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया जाकर कड़ी पूछताछ की गई जिस पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.12.2021 की रात्रि 10.00 बजे मृतिका श्यामवती अपनी बहन पार्वती की ननद के एक्सीडेंट के संबंध में जानकारी लेने के लिए उसके धर अकेली जा रही थी तभी आरोपी कुन्दन शर्मा निवासी खानवटी वनगांव बिहार ने उसको पकडकर जबरदस्ती बलात्कार किया मृतिका द्वारा विरोध करने पर पानी के टंकी के फिल्टर के पास वाउंड्री के अन्दर ले जाकर सिमेंट की ईट से सिर में मार मार कर हत्या कर दिया। पश्चात् मृतिका को उठा कर वाउड्री के बाहर टंकी के सामने फेक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
इनकी सहभागिता रही. निरीक्षक डी.एन. राज उप निरीक्षक विनय शुक्ला सहायक उपनिरीक्षक विश्वेश्वर साकेत गुलराज सिंह प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश पांडे एवं ऋषि सिंह, चंद्रकेश यादव महफूज खान, विपिन पांडे ,ओम प्रकाश शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!