धौलपुर ब्रेकिंग न्यूज़
चूक नहीं साजिश देश विरोधी ताकत सफल नहीं होंगी:विशंभर दयाल शर्मा*
समय आने पर जनता जबाव देगी:कमल पहाड़िया
आज दिनांक07/01/2022धौलपुर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशम्भर दयाल शर्मा के नेतृत्व में गांधी पार्क पर पंजाब की कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में कुत्सित मानसिकता से ग्रसित होकर जो दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया गया उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित जिले के भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ पंजाब सरकार के संरक्षण में हुआ वह पंजाब में व्याप्त अराजकता और दुर्व्यवस्था का उदाहरण है।
विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ हुआ,हैं वह पंजाब सरकार के सरंक्षण में हुआ है। यह पंजाब में व्याप्त अराजकता और दुर्व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है। कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए. हमारे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ जिस प्रकार सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है, यह पूरी तरह से अक्षम्य है।सही माने में ये चूक नहीं शाजिस है देश विरोधी ताकत कामयाब नही होंगी।
जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया ने कहा कि यह कोंग्रेस का शर्मनाक कृत्य है प्रधानमंत्री पंजाब के कल्याण के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने वहां जा रहे थे। तभी उनके काफिले को बीच रास्ते में रोका गया देश के साथ इससे बड़ा षडयंत्र नही हो सकता।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक में कांग्रेस के षड्यंत्र की बू आ रही है,कांग्रेस हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल चुकी है पंजाब की जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी समय पर जनता जबाव देगी।
युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया ने कहा कि देश की करोड़ों करोड़ जनता का आशीर्वाद और स्नेह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है. जिसकी बदौलत आज उनका जीवन सुरक्षित है. वरना कांग्रेस, और गांधी परिवार ने तो कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया गया,ऐसी घटना देश में पहले कभी नहीं हुई.
जिला महामंत्री सत्येन्द्र पराशर ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जबावदेही चन्नी सरकार की थी. ये प्रधानमंत्री की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है, ये तो राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. मोदी की लोकप्रियता से, कांग्रेस की सरकार,और गांधी परिवार नफरत से इतना भर गया है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने में भी नहीं चूक रहे। यह आपराधिक षड्यंत्र है और देश की जनता इसके लिए कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी
.कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विजय त्यागी,अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शकील खान छावनी अनीश खान नंदकिशोर शुक्ला अजीम खानजिला मंत्री युवा मोर्चा ईशू कांत सक्सेना
अनिल राजपूत युवा जिला सह कार्यलय मंत्री जिला प्रभारी रीतेश सक्सेना राहुल बघेल जिला मीडिया प्रभारी रोहीत शर्मा मुकेश हनुमान पूरा ज़िला मन्त्री युवा मोर्चा कमल सिंघल गौरव बितारिया देवेश छाड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत चैनल