रुदावल, (भरतपुर) 3 जनवरी
चोरों ने बनाया सरकारी विद्यालय को निशाना
रुदावल थाना क्षेत्र के मोरोली डांग स्थित सरकारी विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है, स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया है, चोर रात्रि में इन्वर्टर, बैटरी एवं लेपटॉप सहित अन्य जरूरी उपकरणों को चुरा कर ले गए हैं,सूचना पर रुदावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है जहाँ से घटना की जानकारी ली है.
रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ