छात्रसंघ चुनाव बहाल करो बहाल करो
आज राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री के नाम छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रचार अनुज कुमार को दिया ज्ञापन
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 साल पहले ही छात्रसंघ चुनाव को बंद कर दिया था जिसे लेकर के छात्र छात्राओं ने कई बार पूर्व मे भी आंदोलन भी किए थे लेकिन इस सरकार ने भी अभी तक छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं और नाही कराने की कोई घोषणा की है जब की सरकार में आने से पहले ही इन्होंने अपने घोषणा पत्र में भी घोषणा की थी कि यदि हमारी सरकार बनती है तो हम छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र में युवाओं की राजनीति की प्रथम सीढ़ी और नीव होती है।
पूर्व छात्र अध्यक्ष सुखबीर सिंह राघव ने बताया कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के कुलपतियों द्वारा अनावश्यक रूप से फीस वृद्धि और जिस तरह से विश्वविद्यालय में धांधली बाजी और गड़बड़ियां की जाती है उन पर छात्रसंघ के माध्यम से अंकुश लगाया जाता है छात्रसंघ चुनाव का होना बहुत जरूरी है
छात्र नेता मोहित ओर विजय ने बताया कि यदि मुख्यमंत्री छात्र चुनाव नहीं करते हैं तो प्रदेश भर में आंदोलन के साथ-साथ राजाखेड़ा में भी आंदोलन होगा।
ज्ञापक देने वालों में छात्र नेता दुष्यंत सिंह रामदेव यतेंद्र तपेंद्र वीरेंद्र छोटू वर्मा केतन झा गुड्डू कुंदन राजपूत रामू कविता मोहिनी निशा ललिता पूनम ममता शिवानी पूजा आदि छात्र मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा