छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत ● छेड़खानी, मारपीट के दो आरोपियों को #खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड…..

रायगढ़ । कल दिनांक 11.10.2022 को चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा मारपीट, छेड़खानी के आरोपी खिजर खान उर्फ राजा (36 साल) एवं गुलाम कादीर खान (66 साल) खरसिया को गिरफ्तार कर JMFC खरसिया के न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।
आरोपियों द्वारा झगड़ा मारपीट की रिपोर्ट दिनांक 04.10.2022 को पुलिस चौकी खरसिया में स्थानीय व्यक्ति द्वारा दर्ज कराया गया था, रिपोर्टकर्ता अपने रिपोर्ट में बताया कि खिजर खान उर्फ राजा और गुलाम कादीर खान दिनांक 04.10.2022 के सुबह इसके घर में लगे शासकीय बोर को चालू कर घर के बाहर पानी भर रहे थे । इसी दरम्यान इसकी लड़की से झगड़ा विवाद हुआ । आरोपियों द्वारा लड़की से अभद्रता, छेड़खानी कर घरवालों से मारपीट किया गया । आरोपियों को मारपीट व छेड़खानी की धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।