जनताओं के अनुरोध पर सिरमा मुखिया ने लगाया जनता दरबार, सुनी गई कई समस्या
पाटन:_
सीरमा पंचायत में सीरमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया श्री राकेश दुबे ने लगाया जनता दरबार ,जनता दरबार में पूरे पंचायत के हर एक वार्ड के लोग उपस्थित हुए मुखिया श्री दुबे ने जनताओं की समस्या सुनते हुए लिखित आवेदन लिया एवं आश्वस्त किया कि उन्हें ब्लॉक अंचल का चक्कर कभी नहीं काटना पड़ेगा, साथ ही यह आश्वस्त कराया की किसी भी सरकारी योजना की जरूरत महसूस हो तो ग्रामसभा के माध्यम से पारित कर हमें सूचित करें हम कार्यों को धरातल पर जल्द से जल्द उतारने का काम करेंगे
मुखिया का कहना है की जनता की हर एक समस्या सुनना ही हमारा कर्तव्य है हम अपना कर्तव्य का निर्वहन पूरी तरह से करेंगे चाहे आवास योजना हो चाहे ग्रामीण विकास योजना चाहे मनरेगा से जुड़ी हुई योजना सभी योजनाओं को आम जनों तक एवं साथ में धरातल पर पहुंचाने का कार्य करने का काम किए हैं 11 साल के कार्यकाल में आम जनता का विश्वास भरोसा जिस प्रकार दिया है मैं आम जनता को समर्पित कर रहा हूं और मैं आवाहन कर रहा हूं कि आने वाले पंचायत चुनाव में भी अपने पंचायत के हर एक जनता के साथ खड़ा रहूंगा क्योंकि जन समस्या हमारे रग रग में है
उप मुखिया अमित गुप्ता ने कहा की शिरमा ,जयमारन ,पथरा अमवा, पकरी ,कुड़वा ,कोरियाडीह सभी गांव मे सरकार के दिए गए विकास कार्यों का पहुंचाने का काम हम लोगों ने किया है
मौके पर गोपाल मिश्रा वीरेंद्र सिंह दिनेश राम रामबली साहू अशोक महतो मोहम्मद सलीम पुली खलील नाबालिक राम सुरेंद्र भूईया राम आशीष पांडे नीलमणि पांडे आलोक दुबे बगेदंर दुबे मुकेश शुक्ला राजूराम दीपू दुबे देव प्रकाश दुबे पप्पू तिवारी दिनेश तिवारी राज देव भूईया कर्म भुइयां विवेकानंद दुबे रधीअ भुईयां आदि हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे