कोरबा/करतला
चित्रलेखा श्रीवास
मो.7440269778
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने मनोज झा
* क्षेत्र में शिक्षा व विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद
* बरपाली कॉलेज को मिला नया सशक्त नेतृत्व
कोरबा// प्रभारी मंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर मनोज झा को अध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया हैं। बरपाली क्षेत्र के शैक्षणिक और विकासात्मक परिदृश्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासकीय महाविद्यालय बरपाली की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व मनोज झा को सौंपा गया है।
यह नियुक्ति प्रभारी मंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर की गई, जिसे क्षेत्र में अत्यंत सकारात्मक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। मनोज झा वर्तमान में जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं और लंबे समय से जनहित के मुद्दों, क्षेत्रीय विकास, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इसी अनुभव और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
मनोज झा की नियुक्ति से महाविद्यालय में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेजी आने की संभावना है। जिसके अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, अधोसंरचना एवं सुविधाओं का विस्तार, छात्रहित योजनाओं को बढ़ावा, कॉलेज-समुदाय सहभागिता को नया आयाम, रोजगार एवं कौशल विकास गतिविधियों में वृद्धि
उनसे उम्मीद जताई जा रही है कि वे कॉलेज को क्षेत्र के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में बदलने की दिशा में ठोस प्रयास करेंगे।