R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय
जन सुनवाई में 115 व्यक्तियों ने अपनी समस्याओं का आवेदन दिया
कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए की गई सुनवाई
सिंगरौली, दिनांक 11 जनवरी, 2022,
जिले के विभिन्न अंचलों से आए हुए 115 व्यक्तियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्याओं का आवेदन कलेक्टर राजीव रंजन मीना को दिया । विदित हो कि कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में कोविड गाइड लाईन का पालन करते हुए जन सुनवाई का आयोजन किया गया । जन- सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक सुनने के पश्चात् कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों का निराकरण करने हेतु अधिकारियों की ओर भेजते हुए निर्देश दिये गये कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें । वही कई आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया ।